Rewa News: 10 लाख रुपए का 91 किलो गांजा जब्त, किराये के मकान में रखी थी खेप

0
12

रीवा शहर के अमहिया थाना क्षेत्र में किराए के मकान से गांजा की बड़ी खेप पुलिस ने पकड़ी है। मुरलीधर कॉलोनी में पुलिस ने छापामारी की है। यहां से 10 लाख रुपए कीमत का 91 किलो 400 ग्राम गांजा जब्त हुआ है। मुख्य तस्कर को गिरफ्तार कर प्रकरण दर्ज करते हुए कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

अमहिया थाना प्रभारी दीपक तिवारी ने बताया कि शुक्रवार को मुखबिर के माध्यम से एक किराए के मकान में गांजा के स्टॉक होने की जानकारी मिली। तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद सिविल लाइन, विश्वविद्यालय और अमहिया पुलिस ने संयुक्त रूप से टीम बनाकर मुरलीधर कालोनी में शिव प्रसाद खरे के किराये के मकान में दबिश दी।
आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा गया

जांच में पता चला कि अजय कुमार जायसवाल उर्फ दीपू पुत्र सुदर्शन 45 वर्ष निवासी संतोषी मंदिर के पास बस स्टैंड मनगवां हाल शिव प्रसाद खरे का किराया का मकान का गांजा है। तुरंत आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा गया। तस्कर की निशान देही पर 6 बोरी में भरा 91 किलो गांजा जब्त किया है। जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत करीब 10 लाख है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here