
ढाका. दक्षिणी बांग्लादेश में शुक्रवार सुबह एक यात्री नौका में आग लगने से 40 लोगों की मौत हो गई और 70 से अधिक लोग गंभीर रूप से झुलस गए। राजधानी ढाका से बरगुना जा रही तीन डेक वाली फेरी ‘एमवी अभिजान-10’ में झलकाठी शहर के पास आग लग गई। कुछ पीड़ित सुगंधा नदी में कूद गए।
फेरी पर सवार लोगों की संख्या 500 से अधिक बताई जा रही है। माना जा रहा है कि इंजन कक्ष से लगी आग ने विकराल रूप ले लिया। अधिकांश यात्री तब सो रहे थे। कई घंटों की मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने आग को बुझाया। लापता लोगों की तलाश जारी है।