केले के तने से बने कागज पर मिलेगा सर्टिफिकेट, ऐसा प्रदेश में पहली बार

0
30

बुरहानपुर. जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अफसर- कर्मियों का गणतंत्र दिवस पर नेहरू स्टेडियम में सम्मान होगा। इस बार सर्टिफिकेट बेहद खास होने जा रहा है। यह केले के तने से निकलने वाले फाइबर का बना होगा। प्रदेश में इस तरह का पहला प्रयोग है।

देशभर में बुरहानपुर की पहचान केले की फसल से है। यहां 22 हजार हैक्टेयर जमीन पर केले की खेती होती है। यहां का केला देश-दुनियाभर में सप्लाई होता है, लेकिन अब इससे कई तरह के उत्पाद भी बनाए जाने लगे हैं। इसी पहचान को और बढ़ावा देने के लिए प्रशासन ने यह विशेष सर्टिफिकेट तैयार करवाए हैं।

युवा उद्यमी बना रहे उत्पाद

बुरहानपुर में युवा उद्यमी मेहुल श्रॉफ केले के तने से फाइबर बनाते हैं। इससे कई तरह के प्रोडक्ट तैयार हैं। एक केले के तने से 100 ग्राम फाइबर तैयार होता है। यानी, 10 केले के तने से एक किलो फाइबर बनता है। हर महीने 30 से 50 क्विंटल तक फाइबर तैयार कर हैंडीक्राफ्ट उत्पाद बना रहे हैं। इसमें घरों की सजावट वाले आइटम्स शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here