
रीवा जिले में किसी वाहन ने एक राहगीर को कुचल दिया। घटना मऊगंज थाना क्षेत्र के पन्नी गांव के पास रविवार सुबह 6 से 7 बजे की बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, चेहरा कुचल जाने के कारण मृतक की शिनाख्त करने में सुबह से शाम हो गई।
इसके पहले पन्नी गांव के ग्रामीणों को सूचना देकर अस्पताल बुलवाया था। साथ ही आसपास के थानों को अवगत कराते हुए पहचान कराने का प्रयास किया था। फिर शाम 4 बजे तक मऊगंज सिविल अस्पताल में पीएम उपरांत शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया था।
मऊगंज थाना प्रभारी श्वेता मौर्य ने बताया कि रविवार की सुबह 6 से 7 बजे के बीच हनुमना-रीवा नेशनल हाईवे में एक अज्ञात वाहन ने राहगीर को कुचल दिया है। दुर्घटना के बाद वाहन का पहिया चढ़ने के कारण चेहरा कुचल गया है। करीब 9 बजे के आसपास थाने सूचना आई थी।
ऐसे में तुरंत थाने से पुलिस बल को भेजकर हादसा स्थल को सुरक्षित कराया था। साथ ही एंबुलेंस की मदद से मऊगंज अस्पताल में पीएम के लिए शव रखा दिया है। काफी मशक्कत के बाद मृतक के शव को शिनाख्ती हो पाई थी। पहचान कराने के लिए आधा सैकड़ा ग्रामीणों को अस्पताल बुलवाया था। ये बाद क्लीयर थी कि राहगीर होने के कारण मृतक आसपास का ही है।
यह भी पढ़े:- MP के मूर्तिकार ने बना दी देवी मां की खिलखिलाती मूर्ति, दर्शन कर के हो जायेगा मन प्रसन्न एक बार जरूर देखे मूर्ति
सुबह हाईवे में गया था टहलने, रोड क्रॉस करते समय हादसा
मृतक के परिजनों ने बताया कि संदीप विश्वकर्मा पुत्र रामदस विश्वकर्मा (23) निवासी पन्नी थाना मऊगंज रोजाना की तरह नेशनल हाईवे में टहलने गया था। आशंका है कि रोड क्रॉस करते समय अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई थी।