
रायपुर कर्चुलियान थाने के सेंदुरा गांव में हुई घटना आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस कर रही पूछतांछ
रीवा. घरेलू विवाद में एक व्यक्ति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस घटना में महिला का एक पैर लगभग कट गया और उसके हांथ में भी गंभीर चोट आई है। सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस मौके पर पहुंच गई। कटे हुए हांथ व पैर के साथ महिला को अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सक फिलहाल उसकी हालत पर नजर बनाए हुए है जिसके बाद उसके हांथ पैर जोड़े जायेंगे।
रोंगटे खड़े कर देने वाली यह घटना रायपुर कर्चुलियान थाने के सेंदुरा गांव की है। यहां रहने वाली लीला कोरी पति रामकलेश कोरी का सोमवार की दोपहर पति के साथ विवाद हो गया द था। घरेलू बात पर शुरू हुई कहासुनी • में पति इस कदर भड़क गया कि उसने समीप ही रखी कुल्हाड़ी उठाकर उस पर हमला कर दिया। कुल्हाड़ी के तेज वार में महिला एक पैर लगभग कट गया। वहीं उसके हांथ में भी गंभीर चोट आई है।
शोर शराबा सुनकर परिवार के अन्य लोग पहुंच गए जिस पर आरोपी मौके से फरार हो गया। परिजनों की सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंच गई। खून से लथपथ हालत में महिला पड़ी हुई थी। पुलिस ने तत्काल महिला को इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती करवाया है। हालांकि महिला के शरीर काफी खून निकल चुका है जिससे उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को भी हिरासत में ले लिया है जिससे पूछताछ की जा रही है। अस्पताल पहुंचकर पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज करवाए। उसके बयान के आधार पुलिस आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करेगी।