झगड़े ने लिया खूनी रूप: रीवा में पति ने पत्नी के पैर में मारा गड़ासा, नाजुक हालत में रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया….!

0
11

रीवा जिले के रायपुर कर्चुलियान थाना अंतर्गत सेंदुरा गांव में एक पति ने अपनी पत्नी के पैर में गड़ासा मारकर जख्मी कर दिया। पुलिस के मुताबिक घरेलू कलह को लेकर दोनों में अक्सर विवाद होता था। लेकिन बीती शाम खूनी रूप ले लिया। दावा है कि पति ने सुनियोजित तरीके से पत्नी पर गड़ासा से प्रहार किया था। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है।

आनन फानन में महिला को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रायपुर कर्चुलियान में दाखिल कराया गया था। लेकिन हालत को नाजुक देखते हुए देर रात रीवा के एसजीएमएच रेफर कर दिया गया। वहीं वारदात के कुछ ही घंटे बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

रायपुर कर्चुलियान थाना प्रभारी उपनिरीक्षक पुष्पेन्द्र यादव ने बताया कि लल्ली कोरी और उसके पति रामकलेश कोरी वर्षों पहले गुजरात में एक साथ रहते थे। बीते दो साल से पति गांव में रहने लगा था। जबकि पत्नी गुजरात में ही रह रही है।

चर्चा है कि लगभग 15 दिन पूर्व वह बहन की शादी में आई थी। ऐसे में तीन दिन पहले ही पीड़िता पति के पास उसके गांव पहुंची थी। लेकिन बीते दिनों दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया।

खेत में ले जाकर किया हमला
परिजनों की मानें तो सोमवार को शाम 4 बजे आरोपी रामकलेश कोरी पत्नी को खेत ले गया था। जहां उसके पैर पर गड़ासा से कई प्रहार किए। घुटने के नीचे गड़ासा से प्रहार करने से पैर का काफी हिस्सा कट गया। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। घुटने को जख्मी देख ग्रामीणों ने महिला को संजय गांधी अस्पताल लेकर पहुंचे है।

पैर के घाव गहरे, पति हाथ से दिव्यांग
एसजीएमएच के चिकित्सकों ने बताया कि महिला के घुटने के घाव गहरे है। जिससे उसकी हालत नाजुक है। आपरेशन कर संक्रमण को रोका जा रहा है। फिलहाल सर्जिकल वार्ड में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है। बताया गया है कि आरोपी पति हाथ से दिव्यांग है। फिर भी गड़ासा के घाव इस तरह किए है। जैसे दोनों हाथ सही सलामत हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here