रीवा में महिला ने जहर निगलकर दी थी जान, नवविवाहिता की मौत पर पति समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज

0
12
rewa-news

रीवा. नवविवाहिता की मौत पर पुलिस ने पति समेत तीन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। ससुराल पक्ष ने दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। बताया कि परेशान होकर उसने जहर निगला था। मनगवां थाने के सथनी गांव निवासी पुनीतम त्रिपाठी पति अनूप गौतम 27 ने 8 फरवरी को घर में कीटनाशक का सेवन कर लिया था। महिला को परिजन अस्पताल लेकर आए जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मर्ग कायम कर पुलिस ने घटना की जांच शुरू की तो महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित करने की जानकारी सामने आई।

ALSO READ: Rewa News: पति गया मार्निंगवॉक पर उधर पत्नी ने आग लगा कर दे दी जान

महिला को ससुराल वाले लगातार परेशान कर रहे थे और मायके से अतिरिक्त दहेज लाने का दबाव डाल रहे थे। यह जानकारी महिला ने मायके वालों को भी दी थी। फिलहाल, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here