
रीवा. नईगढ़ी थाने के महेबा गांव में लोगों को श्रम कार्ड बनवाने का झांसा देकर दो युवकों ने उनके खाते से रुपए निकाल लिए। दोनों आरोपी पुनः झांसा देने के लिए गांव गए थे जहां एक को लोगों ने पकड़ लिया जबकि दूसरा फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस आरोपी को थाने लाकर पूछताछ कर रही है। बताया गया कि महेबा निवासी शिवपाल गोस्वामी के घर में कुछ दिन पूर्व दो युवक आए थे।
अभिनेता खेसारी लाल यादव के song में जलवा दिखा रही नम्रता मल्ला
आरोपियों ने उनको श्रम कार्ड बनवाने का झांसा दिया। इस दौरान उनका मोबाइल नम्बर अंगूठे का निशान सहित अन्य दस्तावेज ले लिए। उन्होंने उनके साथ दोनों पुत्रों के भी दस्तावेज लिए थे। बाद में उन्होंने शिवपाल के खाते से 9 हजार रुपए, पुत्र दिनेश के खाते से 6500 रुपए व नागेश्वर प्रसाद गोस्वामी के खाते से 6 हजार रुपए निकाल लिए। इसकी जानकारी होने पर पीड़ित उनकी तलाश में लग गए। लेकिन कोई पता नहीं चला। मंगलवार को आरोपी पुनः गांव में • झांसा देकर लोगों से रुपए ऐंठने के लिए आए थे।
Actress मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का हुआ ब्रेकअप
इसकी जानकारी पीड़ितों को लगी तो एक को पकड़ लिया जिसकी पहचान सुरेश पटेल निवासी नौढ़िया के रूप में हुई। उसका साथी आशीष पटेल निवासी नौढ़िया फरार है। सूचना पर पुलिस पहुंच गई जो आरोपी को हिरासत में लेकर थाने आ गई। उनके खिलाफ पुलिस मामला दर्ज कर अब पूछताछ कर रही है। आरोपियों ने पीड़ितों को श्रम कार्ड बनाने का झांसा दिया था और उसके बहाने उनकी जानकारी लेकर खाते से रुपए निकाल लिए।
Rashmika Mandanna ने पुष्पा की रिकॉर्डतोड़ कमाई के बाद बढ़ाई अपनी फीस
रिमांड पर लेकर पुलिस करेगी पूछताछ
आरोपी को अब पुलिस न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लेगी। आरोपियों ने अन्य गांवों में भी लोगों को अपना शिकार बनाया होगा। उन सभी लोगों के संबंध में पुलिस पूछताछ करेगी। एएसपी ने कहा कि स्थानीय लोगों की सूचना पर एक आरोपी को पकड़कर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने किन-किन लोगों को ठगी का शिकार बनाया है इसका पता लगाया जा रहा है।
Weight Loss Tips: वजन घटाने से जुड़ी ये 6 आदतें झट से कम करेंगी वज़न