MP Weather: 48 घंटे में बदलेगा मध्य प्रदेश का मौसम, शीत लहर के दूसरे दौर को लेकर अलर्ट, 8 संभागों में शीतलहर कोहरे सहित बूंदाबांदी संभव, जानें पूर्वानुमान

मौसम में पल-पल बदला देखने को मिल रहा है मध्यप्रदेश में 2 दिनों के बाद मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा दरअसल तापमान में गिरावट सहित शीतलहर का एक अन्य दौर शुरू होगा लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी भी देखने को मिल सकती है।

0
34
mp weather

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट : 48 घंटे के मध्य प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। दरअसल फिलहाल मध्य प्रदेश में ठंड से राहत है। हालांकि राहत जल्द समाप्त होने वाली है। पश्चिमी विक्षोभ के समाप्त होते ही मध्य प्रदेश में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगी। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में शीतलहर और शीतल दिन का अलर्ट जारी कर दिया गया है। दोनों राज्य में मौसम शुष्क बना रहेगा। 3 दिन के बाद क्षेत्रों में बारिश की भी संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मध्य प्रदेश में शीतलहर का दूसरा दौर शुरू होगा। वेस्टर्न डिस्टरबेंस उत्तर भारत में प्रवेश कर चुका है। वहीं पर्वतीय राज्यों में बर्फबारी के कारण मध्य प्रदेश सहित छत्तीसगढ़ और अन्य राज्य में इसके व्यापक असर दिखने वाले हैं। ऐसी स्थिति में जल्द ही ठंड का दूसरा दौर शुरू होने की संभावना जताई गई है। इसी बीच मध्य प्रदेश के कई जिलों में शीतलहर देखने को मिली है। तापमान में गिरावट जारी है। हालांकि भोपाल सहित जबलपुर और ग्वालियर इलाके में तापमान में वृद्धि देखी गई है। न्यूनतम तापमान में 2 फीसद की वृद्धि से लोगों में थोड़ी राहत है।

जिन जिलों में मौसम शुष्क रहेगा ग्वालियर चंबल संभाग में आज घना कोहरा देखने को मिलेगा। शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। छतरपुर, दमोह, सागर, टीकमगढ़, निवाड़ी में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।

भोपाल के मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो फ़िलहाल कोई सिस्टम सक्रिय नहीं है। 18 जनवरी के बाद मौसम में गिरावट देखी जाएगी। तापमान गिरकर 5 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है। दो दिन तक मध्य प्रदेश में मौसम सामान्य बना रहेगा।

इन जिलों में तापमान

तापमान की बात करें तो शनिवार को भोपाल में अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। वहीं रात का तापमान 8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है। ग्वालियर में विजिबिलिटी सुनिए पहुंच गई थी जबकि ग्वालियर, रायसेन में तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। दतिया शिवपुरी में 200 से 500 मीटर की विजिबिलिटी देखने को मिल रही है जबकि गुना खजुराहो में विजिबिलिटी घटकर 1000 मीटर रह गई है।

इन क्षेत्रों में येलो अलर्ट

ग्वालियर चंबल संभाग सहित सागर दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी में कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here