
महाराष्ट्र के मुंबई में बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में सुबह करीब 4:40 बजे निर्माणाधीन फ्लाईओवर का एक हिस्सा गिर गया।
हादसे वाली जगह से 21 लोगों को निकाला गया। 14 घायलों को सांताक्रूज के वीएम देसाई अस्पताल में भर्ती किया गया है। कुछ लोगों के मलबे में दबे होने की भी आशंका है।