Rewa News: रात को शौच करने गई किशोरी, सुबह पेड़ में फांसी के फंदे से लटका मिला शव चाकघाट थाना अंतर्गत कोनी का मामला

0
36

 

Rewa News

रात को शौच करने गई किशोरी, सुबह पेड़ में फांसी के फंदे से लटका मिला शव:

Rewa News:  रीवा जिले के चाकघाट थाना अंतर्गत कोनी गांव की ए​क किशोरी ने अज्ञात कारणों से सुसाइड कर लिया है। ​रविवार की सुबह 8 बजे ग्रामीणों ने जब घर से 500 मीटर दूर फांसी के फंदे से लटका शव देखा तो हड़कंप मच गया। पास में गए तोउ रात से लापता रही किशोरी का शव निकला।

यहाँ भी पढ़िए:- Rewa News: रीवा के घोघर में पुलिस की रेड: डंप मिली चोरी की दर्जनों बाइकें, महिलाओं ने किया विरोध

चाकघाट थाना अंतर्गत सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर त्योंथर सिविल अस्पताल भेजवाया है। जहां पीएम के बाद डेड बॉडी परिजनों के सौप कर दी गई है।

चाकघाट थाना प्रभारी उपनिरीक्षक प्रवीण उपाध्याय ने बताया कि नेहा मांझी पिता छेदी लाल मांझी, निवासी कोनी शनिवार की रात करीब 9 बजे घर से 500 मीटर दूर खेत की ओर शौच करने गई थी। लेकिन वहां से नहीं लौटी। इधर परिजनों ने सोचा कि वह घर आकर सो गई है। तभी ​रविवार की सुबह 8 बजे ग्रामीणों ने खबर दी कि नेहा का शव फांसी के फंदे से पेड़ में लटक रहा है।

 तब चाकघाट पुलिस घटना स्थल का पहुंचकर निरीक्षण की। फिर शव को फंदे से उतारकर पीएम के लिए अस्पताल भेज दिया। चाकघाट पुलिस की मानें तो पूछताछ में कोई संदिग्ध बात अभी सामने नहीं आई। लेकिन पीएम रिपोर्ट के बाद असली सच्चाई समाने आएगी। और पीएम रिपोर्ट आने के बाद हत्या अथवा आत्महत्या इसका पता लगाया जायेगा। 


यहाँ भी पढ़िए:- Rewa News: रीवा हुजूर बिछिया थाना छेत्र के सिलपरा नहर में मिला युवक का शव मृतक की हुई पहचान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here