
अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर गई कार:
दमोह-कटनी स्टेट हाइवे के चील घाट के पास एक कार अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर गई। हादसे में कार चालक की मौत हो गई है। साथ में सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल है। जिसे जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार सुबह दमोह से रीवा जा रही कार चील घाट पर बने नदी के पुल पर पहुंची।
तारक मेहता की ‘बबीता जी’ ने सबके सामने अपने प्यार का किया इजहार
कार का संतुलन बिगड़ गया और कार सीधे नदी में जा गिरी। सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले कुम्हारी के वीरेंद्र चौधरी, राजू यादव, सुनील यादव ने देखा कि नदी में एक कार डूब रही है। तीनों ही तत्काल उनकी मदद के लिए पहुंचे और रेस्क्यू कर कार में सवार वैभव तिवारी नाम के युवक को बाहर निकाला। उसकी हालत नाजुक थी। इस दौरान उन्होंने कार में और खोजबीन की, जहां चालक भी मिला। लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।
अजीत जोगी के बचपन का किरदार निभाएंगे मशहूर इंटरनेट सेंसेशन सहदेव दर्दो
ग्रामीणों ने 108 को सूचना दी और पुलिस को भी खबर दी। वाहन से घायल को जिला अस्पताल भेजा गया। घायल वैभव तिवारी को जिला अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती किया गया। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि सुबह कोहरा था, हो सकता है इसी वजह से कार चालक पुल पर अपना संतुलन नहीं बना पाया।
Kapil Sharma biopic अनाउंस हुई कपिल शर्मा की बायोपिक फिल्म ‘फनकार
पुलिस को केवल अभी इतनी ही जानकारी मिली है कि घायल रीवा के किसी तिवारी परिवार का सदस्य है। कुछ दस्तावेज मिले हैं, जिससे पुलिस को उनके परिवार की जानकारी मिली है। अब संबंधित थाने से संपर्क कर उनके परिजनों को इसकी सूचना दी जा रही है। ताकि परिवार के लोग दमोह पहुंच सके। मृतक चालक का नाम स्पष्ट नहीं हो सका है।