
रीवा. बिना परमिट आटो के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पकड़े गए दर्जन भर आटो के खिलाफ न्यायालय ने जुर्माना किया है। शहर के भीतर लगातार चल रही कार्रवाई से अब सड़कों पर दौड़ने वाले आटो की संख्या भी कम हो गई है। पचास फीसदी से अधिक आटो सड़कों से गायब हो गए है।
छेड़छाड़: टेंपो में सवार छात्रा से मनचलों ने छेड़छाड़ की डरी छात्रा टेंपो से कूद गई
उच्च न्यायालय के आदेश पर आरटीओ विभाग व यातायात पुलिस शहर के भीतर दौड़ने वाले बिना परमिट आटो के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पिछले कई दिनों से अभियान चल रहा है जिसमें बड़ी संख्या में आटो पकड़कर अलग-अलग स्थानों में खड़े कराए गए है। यातायात पुलिस द्वारा इन आटो के खिलाफ प्रकरण तैयार करन्यायालय में पेश किया था।
मारपीट कर आरोपियों ने छीने युवक से रुपए व कपड़े, रायपुर कर्चु. थाने का मामला
न्यायालय ने सोमवार को 12 आटो के खिलाफ 1.22 लाख रुपए का जुर्माना किया है। शहर के भीतर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। यातायात थाना प्रभारी अखिलेश कुशवाहा ने बताया कि बिना परमिट आटो को पकड़कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है। यह कार्रवाई कई दिनों से शहर के भीतर लगातार जारी रहेगी। आटो परमिट लेकर निर्धारित रुट पर ही चले।