महिला को जूते से पीटा: छिंदवाड़ा में तहसील परिसर में प्लाट की रजिस्ट्री को लेकर विवाद, बरसाए जूते पढ़िए पूरी खबर

0
14
महिला को जूते से पीटा

छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा तहसील में एक महिला की उसके ही ममेरे भाई ने जूते से जमकर पीटा। इस दौरान महिला पुलिस बुलाने की गुहार लगाती रही, लेकिन बेरहम रिश्तेदार उसे जूते से पीटता रहा। विवाद एक प्लाट की रजिस्ट्री में लगाई गई आपत्ति को लेकर था। घटना मंगलवार की बताई जा रही है। इसका वीडियो अब सामने आया है। पुलिस ने पीटने वाले ममेरे भाई पर मारपीट की एफआईआर दर्ज कर ली है। उसकी तलाश की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि अमरवाड़ा के बिनेकी में रहने वाली आसबती अपने प्लाट संबंधी विवाद की पेशी में अमरवाड़ा तहसील कार्यालय आई थी। यहां जहां उसका सामना स्टे लगाने वाले उसी के सगे रिश्तेदार सुरेश पीपले से हो गया

जहां पहले दोनों में जमकर वाद विवाद हुआ उसके बाद सुरेश ने महिला को नीचे पटक दिया। हाथ में जूते लेकर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना के बाद तत्काल महिला अपने परिजनों के साथ अमरवाड़ा थाने पहुंची जहां उसने सुरेश पीपले के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी सुरेश के खिलाफ प्रकरण कायम कर मामले को जांच में लिया है।

एक ही प्लाट कि 3 लोगों कर दी रजिस्ट्री

बताया जा रहा है कि सुरेश पीपले के द्वारा प्लाट खरीदी बिक्री का कार्य किया जाता है। वह जिस प्लाट पर विवाद है, उस पर तीन लोगों को रजिस्ट्री के जाने के बाद सामने आ रही है। एक खरीदार महिला भी है। कब्जे को लेकर सुरेश ने कोर्ट से स्टे ले रखा है। इसी मामले में दोनों पेशी पर आए थे। इसी बात पर दोनों में विवाद हो गया।

2012 में महिला ने खरीदी थी जमीन, मारने वाला मामा का लड़का

ASP के मुताबिक आसवती अहिरवार के साथ मारपीट करने वाला आरोपी सुरेश पीपले महिला का मामा का लड़का है। सुरेश पीपले की पत्नी से 2012 में आसवती ने जमीन खरीदी थी, जिस पर सुरेश ने स्टे लगा दिया था। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ था पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 294 323 355 का मामला दर्ज किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here