
रीवा चलती बाइक से संतुलन बिगड़ने पर महिला अचानक नीचे गिर गई। गंभीर अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल लाया गया जहां देर रात महिला ने दमतोड़ दिया।
मनगवां के नौआ की रामकली साकेत पति श्रीनिवास 55 वर्ष बुधवार को बाइक पर सवार होकर अपने रिश्तेदार के साथ जा रही थी। गंगेव चौकी क्षेत्र के मढ़ी गांव के समीप पहुंचने पर अचानक संतुलन बिगड़ने से महिला चलती बाइक से नीचे गिर गई। इस दौरान बाइक चला रहे युवक को इसकी जानकारी नहीं हुई।
महिला को गिरते देखकर स्थानीय लोगों ने शोर मचाया जिस पर युवक वापस लौटकर आया। सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस मौके पर पहुंच गई और उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया जहां से महिला को एसजीएमएच के लिए रेफर कर दिया गया। यहां भर्ती महिला ने देर दिया। पुलिस रात दमतोड़ दिया। मर्ग कायम कर घटना की जांच कर रही है।